फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 19 Jul 2025 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के जयप्रकाश नगर वार्ड में शनिवार की दोपहर चलती बाइक में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। वाहन सवार दो युवकों ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पिंटू जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया, तब तक बाइक जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, आशीष कुमार निवासी महुअवा शनिवार की दोपहर किसी जरूरी कार्य से बाइक लेकर नौतनवा कस्बे में आए थे। उनकी बाइक जयप्रकाश नगर वार्ड स्थित एक गली में पहुंची ही थी कि अचानक बाइक में आग लग गई। बाइक सवार पास में मौजूद अपने गमछा से आग को बुझाने लगा, इतने में आग की लपटें और तेज हो गईं, जिससे बाइक धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

पास में मौजूद पिंटू जायसवाल ने अग्निशमन यंत्र एवं अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। देखते ही देखते बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें