फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उम्र के सापेक्ष बच्चों में वजन व लंबाई में कमी चिंताजनक

Sat, 19 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने जिले में संभव अभियान के पांचवें फेज के सर्वे परिणामों को जारी कर दिया गया है। इसमें जनपद के बच्चों का न सिर्फ वजन कम मिल रहा बल्कि उनकी लंबाई भी उम्र के सापेक्ष नहीं बढ़ी पाई गई है। हर 10वां बच्चा औसत ऊंचाई से छोटा मिल रहा। सर्वे परिणाम ने विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ाई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता तीन से छह वर्ष आयु के 16,6716 बच्चों का वजन व लंबाई माप रहे हैं। बच्चों का यह डाटा पोषण ट्रैकर पर अपलोड किया जाना। आंगनबाड़ी सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष व नौतनवां की संभव-5 नोडल कुसुम कांति त्रिपाठी ने नौतनवा के एक केंद्र का आंकड़ा बताते हुए कहा कि केंद्र पर कुल 725 बच्चों का मापन और वजन किया गया। इसमें 363 बच्चों की की लंबाई व वजन कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें