फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दादी के साथ सोई बालिका संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 04:15 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ ने पड़ोस की एक सात वर्षीय बच्ची को बिस्तर से उठाकर अपने घर के कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लहूलुहान हालत में रोती - बिलखती बच्ची के पास पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ ने पड़ोस की एक सात वर्षीय बच्ची को बिस्तर से उठाकर अपने घर के कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लहूलुहान हालत में रोती - बिलखती बच्ची के पास पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची शनिवार की रात खाना खा कर अपने दादी के पास सोई थी। उसके माता- पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे।

रात करीब 10 बजे बिजली चली गई तो उसके माता - पिता बच्ची के पास गए तो वह बिस्तर पर नहीं थी। परिजन बच्ची को पड़ोसियों के घर ढूंढे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो परिजन उस तरफ आगे बढ़े तो देखा एक व्यक्ति अपने कमरे में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन


परिजनों को देख आरोपी मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को घर लाए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक नाबालिक बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें