धानी बाजार। राप्ती नदी के तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए अधेड़ की नहाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कराया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर बृजमनगंज थाना क्षेत्र रामबेलास (50) निवासी पुरंदरपुर टोला सोमनजोत धानी बाजार स्थित राप्ती के नदी के किनारे अपने मौसा तिवर (80) के अंतिम संस्कार में गये थे। नदी में नहाने के दौरान डूब गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद तलाश कराया। देर शाम रामबेलास का शव नदी से बरामद हुआ। चौकी प्रभारी धानी नवनीत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद