फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्गापूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन के इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। यह निर्देश कोल्हुई थाना परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिए गए।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम फरेन्दा प्रेमशंकर पांडेय एवं सीओ फरेन्दा दीपशिखा वर्मा ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों के अध्यक्षों से कहा कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर भी भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने की अपील की गई।

एसडीएम और सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस टीमों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में थानाध्यक्ष आलोक सिंह के साथ दुर्गा पूजा समितियों पदाधिकारी रवि गौंड, मोहन, गौरीशंकर जायसवाल,गजेंद्र मौर्या, गुन्ना समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें