फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर की सुविधाओं का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। शारदीय नवरात्र पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जहां पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं को भी जाना।
विज्ञापन

पूर्वांचल के आर्द्रवन में स्थित लेहड़ा देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष नवरात्र मेले के दौरान दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर लेहड़ा मंदिर पहुंचते हैं और मां के दर्शन करते हैं। निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर और मेले तक जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडे, विनोद तिवारी, सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया, सनी रैना सहित नगर पंचायत के विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें