फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संचालित बतख व पोल्ट्री फार्म की बनाई जाएगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित बतख व पोल्ट्री फार्म की बनाई जाएगी सूची
विज्ञापन

- पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिम्मेदारों को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्म व बतख फार्म की सूची बनाने व उस पर नजर रखने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 31 पशु चिकित्सालय संचालित हैं। इन चिकित्सालयों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्म व बतख फार्म पर नजर रखी जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु चिकित्सकों को पत्र भेजते हुए पोल्ट्री व बतख फार्मों की सूची बनाने, पक्षियों की संख्या का विवरण तैयार किए जाने, जिले में उसके आपूर्ति के स्थान तथा उसकी दूरी की जानकारी रखे जाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि चिकित्सक रैपिड रिस्पांस टीम अथवा जिला स्तरीय जिम्मेदारों को आपात स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। क्योएकल स्वैब तथा सीरम सैंपल नियमित रूप से प्रयोगशाला में भेजे जाएं। बतख व मुर्गी पालन करने वालों से नियमित रूप से संपर्क किया जाए तथा जहां इकाइया हैं वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बचाव के सभी उपकरणों व सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधबिहारी ने बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। चिकित्सक दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें