फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा के दागी वकीलों के आपराधिक मामलों की तैयार की जा रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक प्रदेश भर के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अधिवक्ताओं की मांगी गई सूची तैयारी की जा रही है। इसी के क्रम में नौतनवा के भी दागी वकीलों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित सूचना जारी कर हाईकोर्ट के आदेश को संज्ञान में लाया गया है। हालांकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अधिवक्ताओं की सूची के डिमांड संबंधित अभी कोई औपचारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन जब उच्च न्यायालय से प्रदेश भर के अधिवक्ता संघ के लिए जो आदेश निर्गत हुआ है उसका स्थानीय स्तर पर भी पालन करना अनिवार्य है।
ऐसे में स्थानीय नौतनवा तहसील मुख्यालय से जुड़े उन अधिवक्ताओं का भी अपने बार एसोसिएशन सदस्यों के माध्यम से ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जिनके खिलाफ गंभीर अपराधों में प्राथमिकी दर्ज हैं या फिर जो चार्जशीटेड या फिर जिनके विरुद्ध आपराधिक मामलों का ट्रायल लंबित है, को सूची में शामिल किया जाएगा। सूची तैयार होने के बाद इसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें