फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जयकारों के बीच मां दुर्गा की मूर्ति का हुआ विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। विकास खंड सिसवा के ग्राम सभा चिउटहां में दुर्गा सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को कुंवरवर्ती पोखरे में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की।
विज्ञापन

गांव की परिक्रमा के बाद शाम करीब 5:30 बजे पुलिस बल की देखरेख में कुंवरवर्ती पोखरे पर प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चौकी प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश पांडेय, सुधीर पांडेय, दिनेश, अजय पाण्डेय,कांस्टेबल अभिषेक कुमार और राम जन्म यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें