खोरिया बाजार में प्रार्थना करते बौद्ध भिक्षु।
विश्व शांति की कामना को लेकर निकले दक्षिण कोरिया के 108 बौद्ध भिक्षुओं का समूह सोमवार को सुबह 8:50 बजे खोरिया बाजार सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पहुंचा। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद बौद्ध भिक्षु प्रार्थना कर विश्राम करने चले गए।
108 बौद्ध भिक्षुओं के समूह में 15 महिला भी शामिल हैं। बौद्ध गुरु छंग हो सु निम ने बताया कि भारत कोरिया के संबंध के 50 वर्ष पूरे होने, कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदा से लोगों को राहत एवं विश्व शांति की कामना को लेकर पदयात्रा निकाली गई है।
यह यात्रा सारनाथ से बोध गया, राजगीर नालंदा, वैशाली,कुशीनगर, होते हुए महराजगंज के खोरिया बाजार पहुंची है। यहां से लुंबिनी रवाना होगी। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौजूद रहे।