फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुलाने पहुंचा दोस्त...फंदा लगा चुके थे धर्मात्मा

Mon, 17 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मृतक धर्मात्मा निषाद के रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका नरकटहां टोला निवासी धर्मात्मा निषाद (29) संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। रविवार को वह अपने दोस्त अजय के साथ पोस्टर बनवाने जाने वाले थे। अजय सुबह धर्मात्मा के घर के बाहर पहुंचा और फोन करने लगा तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद छत पर स्थित कमरे में बुलाने गया तो धर्मात्मा को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ा।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे धर्मात्मा निषाद संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। वह लंबे समय से मेंहदावल क्षेत्र में सक्रिय थे। गांव के ही रहने वाले धर्मात्मा के दोस्त अजय निषाद भी उनकी इस मुहिम में जुटे हुए थे। अजय ने बताया कि रविवार को पोस्टर और होर्डिंग बनवाने के लिए जाना था इसके लिए धर्मात्मा ने उसे बुलाया था। अजय सुबह धर्मात्मा के घर पहुंचा और फोन करने लगा तो कॉल रिसीव नहीं हुई।
कुछ देर इंतजार के बाद उसने कई बार फोन मिलाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद छत पर स्थित धर्मात्मा के कमरे में उन्हें बुलाने पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद देखा। कई बार आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला, इस बीच परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो धर्मात्मा फंदे से लटके दिखे। आनन-फानन में धर्मात्मा को फंदे से उतारकर पीपीगंज में डॉक्टर के यहां ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन

इसी बीच खुदकुशी के लिए पार्टी मुखिया डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों को जिम्मेदार ठहराती उनकी फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो गई। धर्मात्मा की मौत की मौत की जानकारी के बाद उनके घर पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची तो मौके पर जुटे लोग धर्मात्मा को खुदकुशी के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें