फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में भी बनेगा जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि सत्यापन टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर डीएम को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

कुशीनगर के बाद अब महराजगंज भी देवरिया से होगा अलग

देवरिया/मराजगंज। देवरिया जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान से कुशीनगर के बाद अब महराजगंज भी अलग होगा। महराजगंज में भी यह संस्थान बनाए जाने के लिए शासन स्तर से कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए भूमि सर्वेक्षण टीम ने भूमि का भौतिक सत्यापन कर अपनी संस्तुति दी है। महराजगंज में भी अलग संस्थान बन जाने से लोगाें को प्रशिक्षण के लिए देवरिया नहीं जाना पड़ेगा।
देसही देवरिया ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में जिले के अलावा कुशीनगर और महराजगंज जिलों के कर्मचारियों को भी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। कारण कि कुशीनगर और महराजगंज में प्रशिक्षण संस्थान नहीं हैं। कुशीनगर में प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की जरूरी औपचारिकताओं को पूरी कर स्वीकृति के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 4.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

अब महराजगंज में भी जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। भौतिक सत्यापन कर भूमि चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने महराजगंज के सिसवा ब्लॉक में तीन जगह भूमि का सत्यापन कर अपनी संस्तुति डीएम को सौंप दी है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद महराजगंज में भी प्रशिक्षण संस्थान बनने का मार्ग साफ हो जाएगा। इससे वहां के प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के लिए अब देवरिया नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट

महराजगंज जिले में जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीन जगह सरकारी भूमि देखकर भौतिक सत्यापन किया गया। सिसवा ब्लॉक में करीब पांच एकड़ में बने बंद निराश्रित पशु आश्रय केंद्र को भी इसके लिए देखा गया है। संस्तुति रिपोर्ट वहां के डीएम को सौंप दी गई है।
अरुण कुमार पांडेय, जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें