फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अटल आवासीय में तीन व नवोदय विद्यालय में एक छात्र का चयन

Sat, 29 Mar 2025 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के तीन छात्रों का चयन अटल आवासीय विद्यालय और एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। चारों छात्रों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भगवतनगर परसिया के कक्षा पांच के छात्र अंकित ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा एवं शालू मौर्या ने अटल आवासीय विद्यालय की परीक्षा पास किया है। उनकी सफलता पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय गरीब तबके के मेधावी बच्चों के लिए वरदान साबित होते हैं। जिसमें चयनित बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई निशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक तसनीम कौसर, आरती रॉय, मुन्नीलाल, प्रियबंदा, ग्राम प्रधान सूरज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं प्राथमिक विद्यालय गोपलापुर की कक्षा 5 की छात्रा शिवानी गुप्ता एवं सूफिया खातून का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हो गया है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक भीमसेन गौतम ने बताया कि शिवानी गुप्ता विद्याज्ञान परीक्षा में भी जिले की तीसरे नंबर की टॉपर थीं व सुफिया खातून विद्याज्ञान परीक्षा में फरेंदा ब्लॉक से टॉपर थीं। दोनों बेटियों के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा, ग्राम प्रधान शाह आलम, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रीना मुखर्जी, अर्पिता उपाध्याय ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें