फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, दो लोग घायल

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन के विवाद को लेकर शनिवार को कृतपिपरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। उनको जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कृतपिपरा निवासी मुर्तुजा और श्रीपत के बीच कई माह से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को श्रीपत मुर्तुजा के दरवाजे के सामने विवादित जमीन में हल रख रहे थे। मुर्तुजा ने मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसमें मुर्तुजा और उसकी पत्नी हमीमुन घायल हो गए। दोपहर दो बजे दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाल साधूराम ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनाें पक्षों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें