फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजाबारी में शनिवार को दो बाइक की टक्कर में भाई-बहन घायल हो गए।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र के शफीउल्लाह शनिवार को अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर उसकी ससुराल लक्ष्मीपुर खुर्द पहुंचाने जा रहे थे। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी के पास सामने से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को ठूठीबारी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

चारपहिया वाहन से युवक गंभीर
नौतनवां। सोनौली में शनिवार को चारपहिया गाड़ी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। सोनौली निवासी गयासुद्दीन शनिवार को सोनौली-फरेंदा मार्ग पर किसी काम से जा रहा था। मुड़िला गांव के पास चारपहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगाें ने उसे नया प्राथमिक केंद्र नौतनवां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चारपहिया वाहन को संपतिहा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें