फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानी में ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी गांव से सामान लेने धानी बाजार गई एक छात्रा को वापस आते समय ट्रक चालक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने धानी पुलिस चौकी के पास सड़क को ढाई घंटे तक जाम रखा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस लगा दी गई। मौके पर पहुंचे फरेंदा के सीओ ने किसी तरह बातचीत कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

धानी गांव के रहने वाले अजय मणि की बेटी श्वेता उर्फ जूही (14) सरस्वती शिशु मंदिर फरेंदा में कक्षा सात की छात्रा थी। वह शनिवार दोपहर में धानी बाजार गई थी। उसके घर पर अखंड रामायण बैठा है। उसके लिए कुछ सामान खरीदकर श्वेता धानी गांव के लिए वापस हो रही थी। इसी दौरान धानी पुलिस चेकपोस्ट के पास सिद्धार्थनगर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। देखते ही देखते धानी गांव और धानी बाजार के लोग जुट गए। पुलिस चेकपोस्ट के पास जमे लोगाें ने जाम लगा दिया। लोगोें का कहना था कि पुलिस चेकपोस्ट की जगह स्पीड ब्रेकर होना चाहिए, ताकि भारी वाहन धीरे जा सकें। यहां पुलिस चेकपोस्ट होने का कोई मतलब नहीं है। लोगों का विरोध और भारी भीड़ देखते हुए कई थानों की पुलिस यहां लगा दी गई। मौके पर सीओ फरेंदा रमाशंकर पांडेय पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। करीब ढाई घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें