फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को मिले 10.86 करोड़

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। बाढ़ पीड़ितों में सहायता राशि वितरित करने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को दस करोड़ 86 लाख रूपया अवमुक्त कर दिया है। बाढ़ प्रभावित किसानों में सहायता राशि का वितरण ई-पेेंमेंट के माध्यम से होगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते अगस्त माह में जिले मेें बाढ़ विभीषिका की वजह से करीब 262 गांव प्रभावित हुए थे। इसमें करीब 18159 हेक्टेअर क्षेत्र प्रभावित रहा। इसमें से भी करीब 17572 हेक्टेअर क्षेत्रफल की फसल प्रभावित हुई। इस प्रभावित फसलों में करीब 14018 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हुई। शासन की व्यवस्था के मुताबिक उन्हीं 14018 हेक्टेअर क्षतिग्रस्त फसलों की सहायता राशि वितरित की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा ने कहा कि नौ करोड़ 73 लाख 63 हजार 873 रुपये उन प्रभावित किसानों के लिए है जिनकी दो हेक्टेअर से कम क्षति हुई है। जबकि एक करोड़ बारह लाख 86 हजार उन किसानों के लिए जिनकी क्षति दो हेक्टेअर से अधिक की हुई है। एडीएम ने कहा कि किसानों के बीच सहायता राशि साढ़े तेरह हजार रूपये प्रति हेक्टेअर की दर से मिलेगी। सहायता राशि का वितरण ई-पेंमेंट से किया जाएगा। इसके लिए चारों तहसीलों द्वारा किसानों के खाता नंबरों व क्षति के विवरण की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें