फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 85 बच्चे स्पॉन्सरशिप योजना के लाभ से वंचित

Thu, 13 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 98 पात्र लाभार्थियों में से केवल 13 के खातों में सहायता धनराशि भेजी गई है। शेष 85 बच्चे बजट की कमी के कारण योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। जिला प्रोबेशन कार्यालय के अनुसार बजट मिलने पर शेष पात्र बच्चों को भी सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में कुल 156 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें जांच के बाद 98 बच्चों को योजना के लिए पात्र पाया गया, लेकिन अभी तक केवल 13 बच्चों को ही विभाग की ओर से धनराशि दी गई है। योजना के तहत पात्र बच्चों को उनके जीवन-यापन और शिक्षा के लिए प्रतिमाह 4000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जबकि बजट की कमी के कारण 85 लाभार्थी अभी भी इस सहायता राशि के लिए इंतजार कर रहे हैं।
आवेदन के लिए जरूरी अभिलेख : इस योजना का लाभ पाने के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 72,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 96,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय, आयु और माता-पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें