महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे 83 वीटीएस पर फोर जी संयंत्र लगाने की कवायद दूर संचार विभाग जुलाई से शुरू करेगा। इसे 15 दिन में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
अपग्रेडेशन का लाभ एक लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं को मिलेगा। धीमी नेटवर्क की समस्या समाप्त होगी और कनेक्टिविटी में इजाफा होगा।
महराजगंज जनपद से जुड़े नेपाल सीमा के करीब सोनौली, नौतनवां, ठूठीबारी सेक्टर के लगभग 200 ग्राम पंचायतों के उपभोक्ता बीएसएनएल के खराब नेटवर्क से जूझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में नेपाली संचार कंपनियों के नेटवर्क कैच कर बीएसएनएल को और कमजोर करते थे। साथ ही सीमा पर कस्टम व एसएसबी अधिकतर बीएसएनएल का ही उपयोग करते हैं। उन्हें भी खराब नेटवर्क की समस्या से परेशानी होती है।