फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 36 डिग्री रहा अधिकतम तापमान उमस ने किया बेहाल

Wed, 18 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण से मौसम का मिजाज मंगलवार को भी नर्म बना रहा। भोर में बूंदाबांदी हुई तो हवा की गति आठ किमी प्रति घंटा रही। दोपहर 11 बजे हल्की धूप खिली तो हवा के शांत होने से उमस की अधिकता महसूस की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से बदला मौसम मंगलवार सुबह तक पिछले दिन जैसा बना रहा। सुबह 6 बजे के बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई, लेकिन हवा चलने से मिल रही राहत दोपहर 11 बजे के बाद छिन गई। शाम पांच बजे तक उमस की अधिकता और बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम को लगभग 6 बजे एक बार फिर हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें