आठ लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 14,790 केस सामने आ चुके हैं। 14,582 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 146 लोगों की मौत हो चुकी है। 60 लोग अभी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इनमें 34 लोग होमआइसोलेशन में हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 560 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है। संवाद
5,436 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 5,436 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल, घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल, फरेंदा, परतावल समेत अन्य केंद्रो पर लोगों को टीकाकरण हुआ। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। केंद्र पर तैनात कर्मचारी लोगों से दूसरा डोज समय से लगवाने की अपील भी कर रहे हैं। संवाद