7500 दीप जलाकर दीपदान महोत्सव मनाया गया
चौक बाजार (महराजगंज)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘अमृत महोत्सव’ के तहत दीपावली के उपलक्ष्य में बुधवार शाम चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर चौक बाजार व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय परिसर में 7500 दीप जलाकर दीपदान महोत्सव मनाया गया।
गुरु गोरखनाथ मंदिर चौक बाजार के महंत फलाहारी बाबा ने कहा कि बुराई का अंत कर भगवान श्रीराम जब अयोध्या लौटे थे तब अयोध्या वासियों ने दीपोत्सव मनाया था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। नाट्य अकादमी आयोग के सदस्य अमित अंजन व संघ के प्रांत पदाधिकारी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम के स्वागत व सम्मान में जिस तरह त्रेता युग में अयोध्या को सजाया गया था, उसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अयोध्या को सजाया गया है। इसकी एक झलक आज अपने गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिली है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मनाथ खरवार ने कहा कि सुशासन व विकास के रास्ते पर यूपी बढ़ रहा है। इस दौरान प्राचार्य बसंत नारायण सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, धीरज तिवारी, आर्यन पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, दिलीप यादव, करन, राजदीपक, विजय तिवारी, शुभम जायसवाल, अरविन्द राव, मनीष पाल आदि मौजूद रहे। संवाद