फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज चयनित गांवों में 72 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में दिन शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए महा अभियान चलेगा। इस अभियान में 72,500 लोगों के टीकाकरण को टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी 12 विकास खंडों के गांवों का चयन कर लिया गया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कुल 72,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित गांवों में सदर ब्लॉक के महदेवा, बैजनाथपुर, सोनरा, कोटामुकुन्दपुर, मुड़िला तिवारी, सराय खुटहा, धानी ब्लाक के रिगौली, भैसला, खजुरगांवा, गेरूई खुर्द, घघवा तथा मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर महुअवा, नरायनपुर, कुइया कंचनपुर, मोहनापुर, मुंडेरा कला, बौलिया राजा के नाम हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोजरी, कामता, कटहरी कला, बजहा उर्फ अहिरौली, भरवलिया, लक्ष्मीपुर खुर्द, सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरखपुरा, हड़तोड़िया, चैनपुर, रामपुर कला, बरवा पंडित, पोखरभिंडा, तथा मुंडेरी तथा घुघली ब्लॉक के ग्राम पंचायत गगराई, लक्ष्मीपुर खास, भिटौली, हरपुर महंथ, लक्ष्मीपुर शिवाला, अमवा भैसी, परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पानमती डिग्री कालेज, विशुनपुर खुर्द, धर्मपुर, महुअवा महुई, बड़हरा बरईपार, नटवा के नाम हैं। पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर, रामनगर, बैजुडेहरा, इलाहाबास, कुंआचाफ, जंगल बड़हरा, नरकटहा, बेनीगंज,न्यू पीएचसी मौलागंज, फरेन्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैसहिया, बरगदवा हरैया, सूरपार नर्सरी, मथुरा नगर, भगवंत नगर, परसिया, महुअवा महुई बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत फुलमनहा, शाहाबाद, हाताबेला हरैया, पृथ्वीपालगढ, कम्हरिया, बडगो में भी कोविड का टीका लगेगा।
वहीं, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरमंदिर कला, बोकवा, करैलिया, राजमंदिर खुर्द, पिपरा सोहट, करमटीकर तथा नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत शीशमहल, बैकुंठपुर, जिगिना, बभनी, देवघट्टी, डगरूनुर, सेमरहना, खोरिया, बैरिअहवा आराजी में भी कोविड का टीका लगेगा।
खराब मौसम के बाद भी केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रो पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बारिश में छतरी लेकर लोग केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे। दोपहर तक बूंदा बादी कम होने पर लोगों ने राहत महसूस की। जिले में 13196 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। खराब मौसम के बाद भी अधिक संख्या में लोग केंद्रो पर पहुंचकर टीका लगवाए।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग छतरी लगाकर कतारों में खड़े होकर टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि 500 लोगों को टीका लगा है। बारिश के कारण थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान संदीप पांडेय, अजय पाल सिंह, किरन, रसना परिहार, शुभांगी, कुसुमा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला। अब तक 12433 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 4 सक्रिय केस हैं। 140 की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं 12288 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें