निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स के साथ विदेश भेजने के नाम पर 65 हजार रुपये की ठगी हो गई है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पीड़िता सुमन देवी निवासी बड़हरा थाना सोनौली ने आरोप लगाया है कि देवर को एक शख्स विदेश भेजने के नाम पर 65,000 रुपये की ठगी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जयहिंद भारती और सरोज भारती निवासी रुदौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।