भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़िला चौधरी निवासी सूरज प्रजापति ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार को करीब तीन बजे मैं अपनी भतीजी को वापस लाने उसके स्कूल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव का ही घनश्याम गौड़ आया और मुझे पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायत पर आरोपी घनश्याम गौड़, संजय गौंड, कृष्णा गौंड तथा मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।