फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडल में दमखम दिखाएंगे जिले के 65 एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूल स्तरीय मंडलीय स्पर्धा 26 व 27 अक्तूबर को गोरखपुर में होगी। इसमें जनपद से 65 खिलाड़ियों की टीम प्रतिभाग करेगी, जिसके लिए डीआईओएस ने खेल सचिव को निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक स्तरीय खेल स्पर्धाओं में इस बार माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी मंडल ही नहीं राज्य स्तर तक दमखम दिखाने जा रहे हैं। 26 व 27 अक्तूबर को होने वाली मंडलीय स्पर्धा के लिए जिले से 25 अक्तूबर को टीम क्रीड़ा सचिव के साथ रवाना होगी। डीआईओएस ने विद्यार्थियों को स्पर्धा में जाने व आने, ठहरने व खानपान की व्यवस्था के लिए संपूर्ण दायित्व क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपते हुए किसी तरह की असुविधा विद्यार्थियों को होने पाएं, इसके लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव ने बताया कि एथलीट में 200 से 1500 मीटर दौड़, ऊंची व लंबी कूद, गोला, चक्र व भाला क्षेपण के लिए 65 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्पर्धा जीतकर मंडल स्तरीय में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें