फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6468 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 6,468 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर अधिक लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन, भीड़ के कारण तमाम लोग हर रोज वापस हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को 6,468 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। साथ ही केंद्र पर तैनात कर्मियों को सचेत रहने की नसीहत दी। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, घुघली, निचलौल, चौक बाजार, सिसवां, रतनपुर, नौतनवां, फरेंदा, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की कतार लगी रही। भीड़ के वजह से कम से कम घंटे भर इंतजार के बाद टीका लगा पा रहा है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीका बेहतर ढंग से लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 972 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक जिले में 12439 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 4 है। मरने वालो की संख्या 140 है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 12294 हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें