फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 60.08 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 02 Jun 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
महराजगंज में मतदान के लिए लाइन में खड़ीं महिलाएं। 
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को अंतिम चरण के मतदान में महराजगंज के लोगों बढ़-चढ़कर मतदान किया। इसके चलते शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत 60.17 प्रतिशत रहा। बीते लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार करीब चार प्रतिशत मतदान कम हुआ है। तेज धूप की परवाह किए बगैर मतदाताओं ने हौसला दिखाया। शुरुआत में मत प्रतिशत कम रहा, लेकिन गर्मी बढ़ते ही मत प्रतिशत भी बढ़ता गया। सुबह और शाम को बूथों पर भीड़ लगी रही। दोपहर में कम रही। सिसवा विधानसभा का दबदबा शुरू से आखिरी तक बरकरार रहा।
विज्ञापन

चुनाव कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, पांचों विधानसभा में सिर्फ फरेंदा के मतदाता वोट डालने में पीछे रह गए। शाम छह बजे सिसवा जहां 64.41 प्रतिशत के साथ अव्वल रहा वहीं फरेंदा का मत प्रतिशत 57.53 प्रतिशत रहा। सुबह नौ बजे जिले का मतदान प्रतिशत 14.52 रहा। इसमें फरेंदा 13.79, नौतनवां 13.86, सिसवा 15.33 सदर 14.59, तो पनियरा का 14.52 वोटिंग प्रतिशत रहा। सुबह 11 बजे जनपद का मतदान प्रतिशत 29.66 पहुंचा। इसमें फरेंदा 28.65, नौतनवां 28.46, सिसवा 31.89, सदर 29.59, पनियरा की 29.58 प्रतिशत वोटिंग रही। दोपहर एक बजे तक 42.22 प्रतिशत मतदान हुआ।
फरेंदा में 40.16, नौतनवा में 39.91, सिसवा में 45.26, सदर 43.51 व पनियरा में 42.04 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम तीन बजे 51.31 प्रतिशत मतदान हुआ। फरेंदा 48.05, नौतनवा 48.44, सिसवा 55.69, सदर 52.39, पनियरा में 50.74 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 58.63 प्रतिशत मतदान हुआ। फरेंदा में 55.87, नौतनवा 56.38, सिसवा 63.09, सदर 60.01 व पनियरा में 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ। छह बजे तक फरेंदा में 57.53 प्रतिशत, नौतनवा में 58 प्रतिशत, सिसवा में 64.41 प्रतिशत, महराजगंज में 61.61 प्रतिशत, पनियरा में 58.87 प्रतिशत मतदान हुआ। मत प्रतिशत समय के साथ बढ़ता गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। वोटरों ने उत्साह के साथ मतदान किया। सभी कर्मियों ने बेहतर ढंग से दायित्व निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें