फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सारटेक्स मिल से 600 किलो कॉपर चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से सामान लापता होने की थी शिकायत
विज्ञापन

मिल मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर स्थित सारटेक्स मिल से कॉपर धातु चोरी का मामला सामने आया है। मिल के मालिक अशोक कुमार सुल्तानिया ने थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर एक युवक पर लगभग 600 किलो कॉपर धातु चोरी करने का आरोप लगाया है।
तहरीर के अनुसार, एक युवक पिछले काफी समय से मिल परिसर से सामान चोरी कर रहा था। मिल प्रबंधन को लगातार सामान कम होने की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद उस पर नजर रखी जाने लगी। आरोप है कि शुक्रवार को उसे कॉपर धातु ले जाते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मिल मालिक का कहना है कि आरोपी के कब्जे से करीब 600 किलो कॉपर धातु बरामद हुई है। घटना के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई तथा उसके खिलाफ लिखित तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल शुक्ला का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें