फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन महोत्सव सप्ताह में स्कूली छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ ने किया पौधरोपण का आह्वान
विज्ञापन

महराजगंज। वन महोत्सव सप्ताह के तहत निचलौल में शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज, बाली से छात्रों ने रैली निकाली। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली को प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे एवं प्रधानाचार्य जीएस अग्रवाल ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए निचलौल-महराजगंज मुख्य मार्ग से ग्राम ओबरी तक भ्रमण किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों तथा वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समय रहते पौधरोपण नहीं किया गया तो भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। क्षेत्रीय वनाधिकारी मधवलिया अजीत कुमार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेड़ों की संख्या अधिक होती है, वहां वर्षा भी बेहतर होती है। वन का आवरण घटने से वर्षा भी प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीएस अग्रवाल ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में पौधों का वितरण भी किया गया। सभी को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ. अनिल पटेल, अमित सिंह, तेज बहादुर पाल, सुरेश कुमार, ऋषिकेश, अनिल मिश्रा, चंद्रेश शास्त्री, विद्यालय के एनसीसी कैडेट एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें