फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 400 बोरी खाद लेने पहुंचे 600 किसान, केंद्र पर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। साधन सहकारी समिति बेलौही पर मंगलवार के रात्रि तीन बजे से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। जहां पर चार सौ बोरी खाद उपलब्ध थी। किसानों की संख्या अधिक थी। इस वजह से खाद वितरण के दौरान नोक झोक हो गया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह लोगों को समझाते हुए खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सुनील पांडेय, अरविंद राय, सुरेन्द्र पाठक, अरुण कुमार ने बताया कि भीड़ के वजह से खाद लेने में समस्या हो रही है। सुबह आने के बाद भी दोपहर तक खाद नहीं मिल सकी। पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। किसान अरविंद राय ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य साधन सहकारी समिति में नामित सदस्य भी हैं जिनका मार्जिंग मनि के नाम पर समिति में 22,000 रुपये जमा है, फिर भी समिति का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
साधन सहकारी समिति के सचिव राजेश यादव का कहना है कि नियम के मुताबिक खाद वितरित की जा रही है। भीड़ के कारण थोड़ी समस्या हो रही है। बेबुनियाद आरोप लगाकर व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज कृष्णकांत शुक्ला ने बताया की मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें