फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 56 कोरोना पॉजिटिव मिले, 284 केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 56 कोरोना पॉजिटिव मिले, 284 केस सक्रिय
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 983 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब सक्रिय केस बढ़कर 284 हो चुका है। इन दिनों केस मिलने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। निगरानी समितियों के माध्यम से संक्रमितों पर नजर रखी जा रही है। 99 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं, उनकी देखभाल समय-समय पर की जा रही है।
अब तक कोरोना के कुल 14,103 केस सामने आ चुके हैं। 13,676 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 143 हो चुकी है। अब तक 10,23,557 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने में जुटा है। केस बढ़ने के साथ ही बचाव के प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर सर्दी, बुखार से पीड़ितों के बारे में सूचना एकत्र कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस गंभीर खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहना चाहिए। इसके लिए मास्क पहनना आवश्यक है। मास्क पहनकर संक्रमण से खुद को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, उन्हें भी मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करना आवश्यक माना जाता है। कोरोना का खतरा उन लोगों में अधिक होता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए काढ़ा पीना, व्यायाम, पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें