फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोमैंस लैंड के पास 53 बोरी यूरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों को देख मौके से भागे तस्कर
विज्ञापन

अड्डा बाजार। 66वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान नौतनवा थानांतर्गत संपतिहां पावर ट्रांसमिशन के पास नोमैंस लैंड पर शुक्रवार की रात दो बजे 53 बोरी यूरिया बरामद किया। जवानों को आते देख तस्कर भागने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान जिस समय सीमा पर गश्त कर रहे थे, उसी समय तस्कर यूरिया की खेप को डंडा नदी पार करवाकर नेपाल में पहुंचाने की फिराक में लगे थे। एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर यूरिया की बोरियां छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने बताया गश्त के दौरान एसएसबी की टीम ने तस्करी के जरिए भारत से नेपाल ले जाई जा रही 53 बोरी यूरिया खाद बरामद किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बरामद खाद विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें