फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 5,254 लोगों को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। बुधवार को जिले के तमाम केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंचकर टीका लगवाए। केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही। महिला अस्पताल से लेकर जिले के अन्य केंद्रों पर लोग अधिक संख्या में पहुंचे। जिले में 5,254 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
सूर्यनारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली परिसर में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 300 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मी नेहा सिंह, रोशन जहां, रीमा, अर्चना दुबे, नेहा चौधरी, रीना आदि मौजूद रहीं। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी परिसर में 255 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सुबह 9 बजे से ही अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया का वैक्सीनेशन शुरू हो गया। शिक्षकों की मांग पर लक्ष्मीपुर बीआरसी परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाकर प्रात: 9:00 बजे से ही विद्यालय के कर्मचारियों का टीकाकरण शिक्षकों के सहयोग से कराया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय खुल गए हैं। विद्यालयों के कुछ कर्मचारी टीकाकरण से वंचित रह गए थे। उन्हें शिविर लगा कर के वैक्सीनेशन कराया गया। इस मौके पर एएनएम रंजना देवी, अनुभव पटेल, रवि गोयल, अजय पाल वर्मा, दिनेश कुमार यादव, आशुतोष कश्यप, मिथिलेश सिंह, विजय प्रकाश द्विवेदी, डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, विकास नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी हो रही है। बुधवार को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12,420 केस सामने आ चुके हैं जिसमें 10 सक्रिय केस है। मरने वालों की संख्या 138 हो चुकी है। 12271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में इन दिनो कोई पॉजिटिव भर्ती नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें