फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में शिक्षण संस्थानों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफारी में शिक्षण संस्थानों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट
विज्ञापन

अधिकृत शैक्षिक यात्रा की पहले से की गई बुकिंग पर मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जंगल सफारी में भ्रमण के लिए शिक्षण संस्थानों को निर्धारित धनराशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस छूट का लाभ कोई भी शिक्षण संस्थान, वर्ष में सिर्फ एक बार ही उठा सकेगा।
महराजगंज जिले में लगभग 3000 से अधिक शिक्षण संस्थान हैं। आए दिन महत्वपूर्ण अवसरों पर संस्थानों की तरफ से शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम बनाया जाता है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में जंगल सफारी के शुरू हो जाने से अब विद्यार्थियों को भी वन्यजीवों व पेड़-पौधों के बारे में विस्तृत रुप से जानने का अवसर मिलेगा। यही नहीं, वे वनटांगिया के जीवन शैली को भी करीब से महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन

---------------------------
वन विभाग कार्यालय में होनी है बुकिंग
जंगल सफारी के लिए बुकिंग की व्यवस्था वन विभाग कार्यालय में ही बनाए जाने का निर्देश दिया गया था। अभी तक विभागीय स्तर से बुकिंग प्रारंभ नहीं हो सकी है। बड़ी संख्या में लोग बुकिंग के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

कोट
आमजन को प्रकृति को करीब से जानने व सोहगीबरवां की विशेषता को बताने के लिए जंगल सफारी की शुरुआत हुई है। यदि शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी व वहां का स्टाफ शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य से सफारी में जाना चाहेगा तो पहले बुकिंग पर उन्हें 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें