खनुआ। उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के सुंडी गांव के एक घर से छापे के दौरान 50 बोरी यूरिया बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा पुलिस को सौंप दिया है।
उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सुंडी गांव में एक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में यूरिया खाद रखी गई है। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर जाकर देखा कि मिथिलेश यादव के घर में 50 बोरी यूरिया खाद तस्करी की नीयत से रखी गई थी। उसे बरामद कर नौतनवा पुलिस को सौंप कर अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव, एसएसबी इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार, कस्टम इंस्पेक्टर शीतेष यादव, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव आदि मौजूद रहे।