फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग से 42 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद मेें तेज पछुआ हवा में छह अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से त्राहि-त्राहि मच गई। ठूठीबारी, श्यामदेउरवा, पनियरा और सिंदुरिया और चौक बाजार थाना क्षेत्रों में 42 एकड़ से ज्यादा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। सिंदुरिया में लगी आग पास में ही सागौन के बाग में पहुंच गई। इससे सागौन के पेड़ भी धू-घूकर जलने लगे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, करदह गांव के पूरब सिवान में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के जवानों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल कुलदीप ने बताया की किसानों के 20 एकड़ क्षेत्रफल के खेतों में आग लगी है।
विज्ञापन

इस घटना में बालीकरन, गंगासागर, कमलावती,चंद्रिका, रामानंद, परशुराम, ओमकार, सुदामा, उदयभान समेत 35 किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी है। लेखपाल का कहना है कि किसानों के खेत में जकी फसल का सर्वे कर तहसील प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा व सिरसिया मलमलिया गांव के सिवान में शुक्रवार की शाम चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो दर्जन से अधिक किसानों के करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से आस-पास के गांव के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। चार गांवों के लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
शुक्रवार की शाम चार बजे तरकुलवा भटगावां गांव के समीप आग ने तेज हवा चलने से धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में नूर मोहम्मद, इरफान, इमरान, राजकिशोर, काशीनाथ, मामून, श्रीकांत, दिनेश, शमीम, रामबेलास, इमरान, फसाहत, मुन्ना, अख्तर, अबरार समेत दर्जनों किसानों की लगभग 20 एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सिरसिया मलमलिया, तरकुलवा, पिपरिया, कोटवा,आदि गांवों के युवाओं ने मिलकर आग पर काबू पाया। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत जर्दी में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से दो लोगों की लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो और लोगों के खेत भी जल सकते थे। इस घटना में आग से जर्दी निवासी नेवास व जोगी का 50-50 डिस्मिल खेत जल गया। घटना की सूचना पर लेखपाल तारामती देवी व कानूनगो रविंद्र कुमार चौधरी ने मौके का मुआयना किया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर के सिवान में शुक्रवार को दोपहर में आग लगने से राम संवारे की बीस डिस्मिल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। यही नहीं उसी के सटे सिंदुरिया निवासी विष्णु विश्वकर्मा और उसके पटीदारों के सागौन के पेड़ों में भी आग पकड़ ली, जिससे पूरा सागौन का बगीचा धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान रघुनाथ पटेल ने बताया हलका लेखपाल को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। चिउटहां प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा विकासखंड क्षेत्र में इन दिनों पछुआ हवा तेजी से चल रही है, जिससे क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में सामने आई, जहां किसान भूलन खरवार के खेत में कटे हुए गेहूं के ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति के बीड़ी पीकर फेंकने से यह आग लगी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और भूलन खरवार के खेत में गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। इसी प्रकार की एक अन्य घटना रामपुर कला और खजुरिया गांव में भी सामने आई, जहां कटे हुए गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

चौक बाजार के प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को सोहगौरा गांव में एक खेत में आग लग गई। इससे खेत में खड़ी गेहूं की करीब एक एकड़ से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। सोहगौरा में रामराज, श्यामराज और शिवराज के खेत आसपास हैं। दोपहर के समय खेत से अचानक धुआं निकलने लगा। लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। आग देख लोगों ने शोर मचा दिया। आग ने पास में ही कई लोगों के खेत को भी चपेट में ले लिया। खेत में गेहूं की फसल भी जलने लगी। खेत मालिकों ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें