फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्का कंपन हुआ, अधिकतर लोग समझ नहीं सके

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को जिले में भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। ज्यादातर लोगों को समझ में नहीं आया। नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में इसका बहुत कम असर रहा।इस दौरान लोगों की आवाजाही भी जारी रही। शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले सुमित वर्मा ने बताया कि कुछ खास कंपन नहीं रहा। हल्का का झटका महसूस हुआ। बहुत कम लोगों को इसका अहसास हुआ होगा। कुर्सी पर बैठने के दौरान बहुत मामूली झटके का अहसास हुआ। जिले में ज्यादातर स्थानों पर लोगों को झटका महसूस नहीं हुआ। शहर से सटे गांवों में कुछ लोगों को ही इसकी जानकारी हो सकी। महुअवा के सुरेश ने बताया कि मेज पर गिलास में रखे पानी को देखने पर पता चला था। एक से दो सेकेंड का हल्का झटका था। इस वजह से से लोगों को पता नहीं चल सका। गांधी नगर के आत्माराम गुप्त ने बताया कि करीब एक सेकेंड का हल्का झटका रहा होगा। दुकान पर काम करने वाले कर्मी रामदरस ने भूंकप आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें