फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 39 रिकॉर्ड पारे ने कराया 45 डिग्री तापमान का अहसास

Sun, 01 Jun 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जनपद में 39 डिग्री रिकार्ड अधिकतम पारे ने लोगों को 45 डिग्री सेंटीग्रेड का अहसास कराया। दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदलने और हवा चलने से लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार की धूप सुबह से ही चटख रही क्योंकि हवा का रुख बिल्कुल शांत बना हुआ था। आठ बजे के बाद यह असहनीय होती गई, जिसका क्रम दोपहर दो बजे तक बना रहा और लोग गर्मी से बाहर ही नहीं घर के भीतर रहकर भी गर्मी से बेहाल रहे। स्थिति ऐसी बनी कि कूलर और पंखे भी पसीना सुखाने में विफल रहे। लगभग 6 घंटे तक तेज धूप से तपिश और उमस झेलने पर लोग मजबूर हुए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जनपदों में बारिश हो भी रही है। बारिश होने के बाद मौसम सामान्य होगा। जून में लोगों को अधिक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी। अच्छी बारिश का अनुमान मानसून सक्रिय होने के बाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें