फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38897 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
38897 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 38897 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने लोग पहुंचे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, नौतनवां, घुघली, निचलौल के अलावां स्कूलो में कैंप के माध्यम से लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही दूसरा डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात कर्मियों ने मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का सुझाव दिया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। विभाग की ओर से टीम शत प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास में जुटी है। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज में 639 से अधिक छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य कविता सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन छात्र-छात्राओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण के दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान डॉ. मंजय शर्मा, सुधा सिंह, सरोज पांडेय, राम भजन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें