फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने जमा किया पर्चा

Thu, 12 Dec 2024 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तय नामांकन तिथि को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने का मौका दोपहर दो बजे तक रहेगा इसके बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए मतदान 19 दिसंबर को होगा और मतगणना 20 को संपन्न होगी। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट राम सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए इसमें वाहिद अली, वकील प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, करुणाकर त्रिपाठी का नाम शामिल है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार, अरविंद प्रताप, रविशंकर त्रिपाठी, रमाशंकर कन्नौजिया, ध्रुव नारायण पांडेय का पर्चा जमा हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सचिन कुमार चौधरी और गिरिजेश मिश्रा ने पर्चा जमा किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन तीन लोग नवनीत, रंजीत, आफताब संयुक्त मंत्री प्रकाशन दो पर्चे नीरज त्रिपाठी, अजय चौधरी तो संयुक्त मंत्री पुस्तकालय दो पर्चे उमेश चंद तिवारी, किरन बहादुर का रहा। महामंत्री के लिए 6 पर्चे महेंद्र शर्मा, अनूप सिंह, दिनेश, प्रमोद, वशिष्ठ, संजय यादव का नाम शामिल है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 नामांकन कैलाश पति, रामकिशुन, शशिभूषण, अवनीश, अमर सिंह, अनिरुद्ध। कोषाध्यक्ष पद पर तीन अजय कुमार, अरुण, बृजभूषण ने नामांकन जमा किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप, शैलेष, मोनू, दुर्गेश, अष्टभुजा व दिलीप ने नामांकन जमा किया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें