चौक बाजार। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में तेजी देखने को मिल रही है। पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ठगी के 3,51,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करवा दिए।
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी निवासी मो. सर्फुद्दीन पुत्र शौकल अली से साइबर अपराधियों ने ईमो और स्नैपचैट के माध्यम से संपर्क कर कनाडा की टेफ्सिको कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों के बहकावे में आकर पीड़ित ने विभिन्न खातों में कुल 3,51,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पूर्व में 1,61,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके थे। जांच के दौरान शेष धनराशि एक खाता धारक सुमन के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।