फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीआई ने 35 किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूटीआई ने 35 किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

निचलौल। शहर स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को डब्ल्यूटीआई की ओर से सारस मित्र एवं किसान प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पांच जिलों के 35 किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता डब्ल्यूटीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने की। मुख्य अतिथि डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि किसानों के सहयोग से वर्तमान में सारसों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सारसों को बचाने एवं उनके घोंसले और अंडों को संरक्षण करने में डब्ल्यूटीआई और किसानों की अहम भूमिका रहती है। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें डब्ल्यूटीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने कहा कि समारोह में सारसों के घोंसले और अंडों को संरक्षण करने वाले जिले के 30, कुशीनगर में एक, सिद्धार्थनगर के दो, अयोध्या और बाराबंकी में एक-एक सहित कुल 35 किसानों को सम्मानित किया गया है। समारोह का संचालन आरके त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एसडीएओ राकेश चंद यादव, अवध बिहारी पटेल, अजय प्रसाद, योगेंद्र कुमार, सोनू कुशवाहा, नसीरुद्दीन छेदी, घनश्याम, कौशल, दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें