फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर 34 बोरी विदेशी कद्दू बीज बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा अमड़ी में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

निचलौल। नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा अमड़ी के पास मंगलवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकअप से 34 बोरी विदेशी कद्दू बीज बरामद किया। बीज के वैध कागजात नहीं मिलने पर टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि मंगलवार को ग्रामसभा अमड़ी के पास भारतीय नंबर प्लेट की एक पिकअप संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करती दिखाई दी। संदेह होने पर एसएसबी झुलनीपुर और शीतलापुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 34 बोरी विदेशी कद्दू बीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय चौधरी निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी बताया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने आरोपी और वाहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बरामद बीज व वाहन समेत आरोपी को कस्टम विभाग निचलौल के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम विभाग ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें