खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के कोमरिया घाट व हरदीडाली के मुर्दहिया घाट के पास पुलिस ने गश्त के दौरान दो स्थानों से दो व्यक्तियों के पास से नेपाल की शराब बरामद की है।
सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास नेपाल से आते एक व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो 15 शीशी नेपाल की शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी रामजनम यादव निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदही थाना सोनौली जनपद महराजगंज बताया। वहीं हरदीडाली के मुर्दहिया घाट के पास से एक युवक के पास से भी झोले में 15 शीशी नेपाल की शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूरन निवासी रामनगर टोला करमहवा थाना नौतनवा बताया। दोनों का चालान कर दिया गया। संवाद