फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का लेबर बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का बजट स्वीकृत
विज्ञापन

महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए तीन करोड़ का लेबर बजट स्वीकृत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सोनी गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्य सदर ब्लॉक को माडल ब्लॉक बनाने की दिशा में पहल करें। क्षेत्र पंचायत सदस्य पेंशन, आवास एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित अधिक से अधिक आवेदन करना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सदस्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में सभी को मिल-जुल कर कार्य करना होगा। बैठक में एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, रामप्रीत गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दें सदस्य : बीडीओ
बृजमनगंज। बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक में विकास कार्य की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, पूर्व प्रमुख हरिश्चंद, ग्राम प्रधान अनिल शुक्ला, राजू सिंह, सतरजीत, महेश शर्मा, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें