फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लोग मिले कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
29 लोग मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 15,161 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 146 लोगों की मौत हो चुकी है।
14,965 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 538 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 50 केस सक्रिय हैं। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत है।
-----------------
7,434 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 7,434 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल समेत 50 केंद्रों पर टीका लगाया गया। स्कूलों में कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। यह जानकारी अपर चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के समझाने पर टीकाकरण के लिए माने परिजन
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के बहदुरी गांव मेें नियमित टीकाकरण न कराने वाले पांच बच्चों के परिजनों को जब स्वास्थ्य टीम के जिम्मेदारों ने समझाया तब वे मान गए तथा टीकाकरण कराया। यूनिसेफ के अनिल कुमार तोमर की टीम बहदुरी गांव मेें टीकाकरण के लिए पहुंची। वहां बच्चों के परिजनों के मन में टीकाकरण के प्रति विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां थी। जिसे उनकी टीम ने दूर किया। इसके बाद लोग टीकाकरण के लिए मान गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें