महराजगंज। घुघुली के पुरैना स्थित ज्ञानी देवी रामबरन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण और डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघुली में मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की उपस्थिति में क्षेत्र के 26 प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा का पट्टा पहनाकर और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भाजपा की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो दिखाती है कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़ा है। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण सिंह ने किया। इस अवसर ओमप्रकाश जायसवाल, प्रधान रबी पांडेय, हरेंद्र प्रसाद, राकेश पांडेय, प्रधान नाथू चौधरी मौजूद रहे। संवाद