फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात जा रहे तीन बाइक सवार पोल से टकराए, एक की मौत

Fri, 01 Mar 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बरात जा रहे थे। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग के दुर्गवलिया पुल के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा छावनी टोला निवासी भोला (21) अपने गांव के ही मिथुन (22), रोहित (24) के साथ बाइक से निचलौल ग्राम सभा के धमऊर बारात जा रहे थे। अभी वह सिसवा-निचलौल मार्ग पर दुर्गवलिया पुल के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित बाइक एक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिथुन व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां घायलों के गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। पिता गणेश ने बताया कि भोला बंग्लौर में रहकर फर्नीचर का काम करता था, कुछ दिन पहले ही चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आया था और बारात जाते समय ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें