250 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (यूपी पीजीटी) की परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इसके लिए दोनों पालियों में 1601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 250 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 1351 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 में से 319 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 65 अनुपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 328 ने परीक्षा दी। जबकि 56 अनुपस्थित रहे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पंजीकृत 241 परीक्षार्थियों में 206 ने परीक्षा दी जबकि 35 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 में से 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 61 अनुपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में पंजीकृत 208 परीक्षार्थियों में 175 ने परीक्षा दी जबकि 33 अनुपस्थित रहे।
अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे व कमरों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की स्थिति को देखी। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक आदि भी मौजूद रहे।